संजय सिंह, ब्यूरो चीफ सह प्रभारी,
दक्षणी छोटा नागपुर प्रमंडल,रांची
दैनिक समाज जागरण
राँची 24 फरवरी 2023
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इन्हें (हेमंत सोरेन) को रिनपास को कैंप जेल बनाने का नोटिफिकेशन करके पहले से अपने लिए तैयार रखना चाहिए। बाबूलाल ने ईडी की कार्रवाई को लेकर सरकार पर तंज कसा है।
झारखंड में रामगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव की सरगर्मी तेज है। 27 फरवरी को होने वाली वोटिंग से पहले सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। झामुमो, बीजेपी, आजसू और कांग्रेस के दिग्गज नेता रामगढ़ में ताबड़तोड़ रैलियां, जनसभाएं और जनसंपर्क अभियान कर रहे हैं। वहीं, नेताओं के बीच जुबानी जंग भी जारी है। रामगढ़ के रण के बीच ग्रामीण कार्य विकास विभाग के चीफ इंजीनियर के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी ने छौंका लगा दिया है। इसी कार्रवाई को लेकर अब बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन पर तंज किया है। रिनपास में क्यों दी कैंप जेल बनाने की सलाह बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रिनपास (मानसिक) चिकित्सालय) में एक कैंप जेल बनाने की सलाह दी है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इन्हें (हेमंत सोरेन ) को रिनपास को कैंप जेल बनाने का नोटिफिकेशन करके पहले से अपने लिए तैयार रखना चाहिए। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि “सीएम हेमंत के पाप का घड़ा जब से फूटा है उन्हें सपने में भी ईडी, सीबीआई और जेल दिखाई पड़ता है। इसलिए घूम-घूमकर आदिवासी होने की दुहाई देते हुए उन्माद फैलाने का प्रयास करते हैं। “
बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री पर बोला हमला प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री ने मनी लाउंड्रिंग के आरोपी निलंबित आईएएस पूजा सिंघल, पंकज मिश्रा, प्रेम प्रकाश, अमित अग्रवाल और वीरेंद्र राम को सीएम हेमंत का राजदार बताते हुए कहा कि यदि इन लोगों ने मुंह खोला तो मुख्यमंत्री का जेल जाना तय है बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि सीएम आरोपियों को जाँच से बचाने का प्रयास कर रहे हैं। कानून तोड़ने में सहायता भी कर रहे हैं।
बाबूलाल मरांडी ने सीएम के किन बयानों का संदर्भ लिया अपने इन आरोपों में बाबूलाल मरांडी ने उन संदर्भों का हवाला दिया जो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सार्वजनिक मंचों से बोलते हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री ने कई बार मंच से कहा है कि झारखंड में एक आदिवासी मुख्यमंत्री होना बीजेपी बर्दाश्त नहीं कर पाती। सीएम कई बार कहते हैं कि उनकी सरकार को अस्थिर करने के लिए ही ईडी और सीबीआई जैसी जांच एजेंसियों से डराया जाता है। सीएम यह भी कह चुके हैं कि वह जेल में रहकर भी राज्य से बीजेपी का सूपड़ा साफ कर देंगे। बता दें कि पिछले कई महीनों से ये जुबानी जंग जारी है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



