दैनिक समाज जागरण गौतम सिंह चौहान
सीतापुर के कमलापुर थाना इलाके की रहने वाली नाबालिग किशोरी रहस्यमई परिस्थितियों में लापता हो गई। दस दिन का समय बीत जाने के बावजूद गुमशुदा किशोरी का सुराग नहीं लग सका है।
बेटी को आंखों से ओझल देख बूढ़ी विधवा मां दर-दर की ठोकरें खा रही है। पीड़िता का आरोप है कि गांव के दबंगों ने उसकी मासूम बेटी का अपहरण कर दुष्कर्म किया और हत्या कर दी है।
उसकी शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने मामूली धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया पर दबंग आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की।
गुरुवार को लापता किशोरी की मां ने आईजी आरपी सिंह से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। बताते चलें कि कमलापुर थाना इलाके की रहने वाली किशोरी 13 जून को रहस्यमई परिस्थितियों में लापता हो गई।
मा ने गांव के ही युवक सहित उसके एक रिश्तेदार पर अपहरण किए जाने का आरोप लगाया है।महिला का कहना है कि गांव के ही रमेश पुत्र मुखी व उसके रिश्तेदार अंकित पुत्र रामखेलावन निवासी रामपुर कला ने उसकी पुत्री का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी है।
पीड़िता की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने अभियोग पंजीकृत किया। पिछले 10 दिन से किशोरी का कोई पता ना चल सका। गुरुवार को स्थानी पुलिस पर आरोप लगाते हुए
पीड़ित महिला डी आई जी आर पी सिंह से मिलने पहुंची जहां उसने कमलापुर पुलिस पर पीला हवाली का आरोप लगाते हुए अपराधियों की मदद किए जाने की बात कही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



