google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

महिलाएं हर क्षेत्र में कर रही तरक्की साथ ही आज नारी शक्ति जागरूक होकर सभी क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहीं हैं : मिस्टर इंडिया भार्गव

समाज जागरण ब्यूरो चीफ विवेक देशमुख

मस्तूरी।। मस्तूरी विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत पेंड्री मे जन सम्पर्क अभियान एवम् मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के अंर्तगत पेंड्री में आवश्यक बैठक भाजयुमो महामंत्री मिस्टर इंडिया भार्गव के नेतृत्व में लिया गया। इस अवसर पर मिस्टर इंडिया भार्गव ने कहा महिलाएं आज हर क्षेत्र में तरक्की कर रही हैं। उन्होंने अपील की कि महिलाएं अपने अधिकारों को जानें। उन्होंने महिलाओं से कहा कि देश कि महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की महिलाएं जागरूक होकर सभी क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए विशेष जोर दे रही है। जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी से भी पीछे नहीं है। पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। हमें लड़कियों के शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। साथ ही अपने उद्बोधन में कहा मस्तूरी के सक्रिय एवम् लोकप्रिय विधायक डॉ बांधी मस्तूरी विधानसभा के समस्त महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं चाहें वह शिक्षा, चिकित्सा या उद्यम व्यवसाय आदि के लिए। इतना ही नही डॉ. बांधी जी हमेशा महिलाओं एवम् बालिकाओं को सिलाई मशीन एवम् सायकल वितरण करते रहें हैं किन्तु जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से मस्तूरी विधानसभा के एक भी महिलाओं को न तो सिलाई मशीन मिली है न ही अन्य सुविधाएं मिल पाई है। बैठक में उपस्थित सभी महिलाओं से प्रदेश एवम् मस्तूरी विधानसभा में पुनः भाजपा की सरकार बनाकर कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की। इस दौरान बैठक में प्रमूख रुप से उपसरपंच सविता भार्गव सक्रिय सदस्य महिला मोर्चा , अलीशा भार्गव, भूरीबाई चतुर्वेदी, सुनीता भास्कर, कृष्णा महेश्वरी, जानकी पाटले, पुष्पा पाटले, कांतिबाई, सुकवारा बाई, महेतरीन बाई, सुनीता महेश्वरी, मीना खांडे, मंजू खांडे, सीमा गुलेरी, शांति बाई, सत्या चतुर्वेदी, तिजबाई भार्गव, तितरी माहेश्वरी, पुष्पा महेश्वरी, सुरिता, शिमला,शीतल, ईश्वरी भास्कर,गोदावरी, त्रिवेणी पाटले,उर्मिला बाई,शिवकुमारी, उषा बाई, संगीता माहेश्वरी,पंचबाई, सनोद भास्कर उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)