google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

श्रीभूमि में महिलाओं का शराबियों के खिलाफ मोर्चा, सड़क पर किया रात में निरीक्षण—

आदर्श कृष्णनगर गांव की महिलाओं ने उठाई आवाज, पुलिस प्रशासन से सहयोग की मांग

श्रीभूमि (असम), समाज जागरण संवाददाता
श्रीभूमि जिले के आदर्श कृष्णनगर गांव में महिलाओं ने शराबखोरी के खिलाफ अनोखी मुहिम छेड़ दी है। बीते शनिवार रात करीब 9 बजे गांव की दर्जनों महिलाएं एकजुट होकर गांव की मुख्य सड़क पर उतरीं और शराब पीने वालों को कड़ी चेतावनी दी।

यह सड़क दुल्लभछड़ा सीभीपी हाईयार सेकेंडरी स्कूल के सामने स्थित है और यह आदर्श कृष्णनगर गांव के लोगों के लिए आवागमन का एकमात्र मार्ग है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 3–4 वर्षों से यह सड़क शाम के बाद शराबियों के कब्जे में रहती थी, जिससे महिलाओं और बच्चों को चलने-फिरने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

गांव की महिलाओं ने बताया कि शराबियों द्वारा खाली बोतलें तोड़कर खेतों में फेंकी जाती हैं, जिससे खेती करना भी मुश्किल हो गया है। इसके अलावा इसी मार्ग के किनारे एक उपकेंद्र और एक मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र भी स्थित है, जहां शराबियों की हरकतों के कारण असुरक्षित माहौल बना रहता है।

इस स्थिति से तंग आकर महिलाओं ने मिलकर सड़क का रात्रि निरीक्षण किया और साफ तौर पर चेतावनी दी कि यदि आगे कोई व्यक्ति शराब पीते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने यह अभियान बिना किसी समझौते के जारी रखने का संकल्प लिया और अभिभावकों से भी सजग रहने की अपील की।

इस जनजागरूकता अभियान में गांव की महिला सदस्य दीपिका सिन्हा, रीता सिन्हा, बिजुली सिन्हा, मलिना सिन्हा, रूपाली सिन्हा, अलका सिन्हा, स्वप्ना सिन्हा, माधवी सिन्हा, शांति सिन्हा, सीमा सिन्हा, कल्पना गोस्वामी, मीना साहू, प्रतिभा सिन्हा सहित कई महिलाएं सक्रिय रहीं।

वहीं, इस अभियान में वार्ड सदस्य मृणाल सिन्हा, समाजसेवी जगदानंद सिन्हा, सुधीर सिन्हा और संजय सिन्हा समेत अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने राताबाड़ी पुलिस प्रशासन से इस अभियान में सहयोग देने की मांग की है ताकि गांव का माहौल सुरक्षित और शांतिपूर्ण बना रहे।

श्रीभूमि #कृष्णनगर #महिलाशक्ति #शराबविरोधीअभियान #गांवकीमहिलाएं #असमसमाचार #समाजजागरण #नशामुक्तभारत #महिलाजागरूकता #शराबके_खिलाफ #NashaMuktBharat #WomenPower #VillageAction #SocialAwareness


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)