google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जिला संविदा श्रमिक यूनियन सीटू बिजली बोर्ड इंप्लाईज यूनियन के बैनर तले मजदूरों ने किया विरोध प्रदर्शन

ऊर्जांचल संवाददाता मु० हफीज फुलील/ समाज जागरण

अनपरा/ सोनभद्र। श्रमिक संगठनों के 11 सुत्री मांग को लेकर प्रस्तावित हड़ताल के समर्थन में अनपरा तापीय परियोजना के गेट नंबर दो पर जिला संविदा श्रमिक यूनियन सीटू बिजली बोर्ड इंप्लाईज यूनियन के बैनर तले मजदूरों ने विरोध प्रदर्शन कर अपने आवाज़ को बुलंद किया सरकार के गलत नीतियों का विरोध करते हुए नेताओं ने कहा कि 29 श्रम कानून को कमजोर कर सरकार चार लेबर कोड ला रही है जो मजदूरों को बंधुआ मजदूर बनाने कि तैयारी है कारपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए चार श्रम कोड को ला रही है तथा बिजली का निजीकरण कर रही इसका हर हाल में मजदूर बिरोध करेंगे।
मजदूरों कि मजदुरी रिवीजन कर 2019 में ही बढ़ाना था लेकिन 2025 आ गया लेकिन सरकार चुप्पी साधी हुई है केवल घोषणा कर रही है वह भी जुमला साबित हो रहा है। स्थाई प्रक्रीत के जाब पर एक ही कम्पनी से 30-35 वर्ष काम कराना गैर कानूनी है ऐसे मजदूरों को नियमित होना चाहिए लेकिन सरकार एवं प्रबंधन के मीलि भगत के कारण मजदूरों के गाढ़ी कमाई को संविदा या ठेकेदारी प्रथा लाकर केवल लूटा जा रहा है हर हाल में ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर मजदुरों को नियमित करना चाहिए तथा समान काम का समान वेतन देना चाहिए।
संगठनों द्वारा जारी 11 सूत्रीय मांग को सरकार हर हाल में लागू करे। वक्ताओं में जिला संविदा श्रमिक यूनियन के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पाल, बिजली बोर्ड इंप्लाईज यूनियन सीटू के महा मंत्री का0 विशंभर सिंह , नवजवान सभा के शिवकुमार उपाध्याय, सफाई मजदूर के नेता मुन्ना मलिक, जनवादी महिला समिति के निलम, र्पुव प्रधान पिंपरी अर्जून भारती, बात को रखे।
उपस्थित लोग मुनि, रेखा, रीता, मीना चमेली, किताबी, लौंगीं, मुस्कान, गणेश सिंह, मुस्ताक अहमद, तुलसी कुशवाह, जवाहर , बिरेंद्र यादव, फ़ैज़ आलम , संतोष, रामायण, फुल सिंह, बब्बन राम, ईश्वर केसरी, अम्बाला महतो ,राम केवल, देवनारायण, कन्हाई सिंह, ओमप्रकाश सिंह, इलियास दास, रामजतन, नगू , लालमन, सहीत सैकड़ों मजदूर एवं महिला साथी उपस्थित रहे। अध्यक्षता बशंभर सिंह तथा संचालन सुरेंद्र पाल ने किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)