समाज जागरण/शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो
बिरसा/बालाघाट। बिरसा नगर में एक हृदय विदारक घटना से शोक की लहर छा गई है।जानकारी अनुसार बिरसा के एक सर्विसिंग सेंटर में ट्रैक्टर की धुलाई करते समय एयर कंप्रेसर के पाइप में विद्युत करंट आने से एक युवक की इसकी चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक युवक दीपक पिता शिव प्रसाद पटले 26 वर्ष ग्राम दूधी थाना बिरसा निवासी था। बिरसा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक पटले अपने परिवार के साथ खेती किसानी करता था और स्वयं का ट्रैक्टर में कृषि कार्य करता था। बताया गया है कि 16 अगस्त की सुबह 10:बजे दीपक पटले अपने ट्रैक्टर की धुलाई करने के लिए बिरसा स्थित नवीन सर्विसिंग सेंटर लाया था और स्वयं ही ट्रैक्टर की धुलाई कर रहा था। तभी अचानक एयर कंप्रेसर के पाइप में अचानक करंट आने से दीपक विद्युत करंट की चपेट में आ गया जिससे वह बेहोश हो गया जिसे तुरंत बिरसा के शासकीय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया गया।
बिरसा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दिया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



