दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो चीफ उमाकांत साह
बांका/चांदन: आंनदपुर ओपी क्षेत्र के असोढ़ा पंचायत अंतर्गत बाकीडीह से एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि गांव के मोहन यादव के पुत्र शंकर यादव कलकत्ता में मजदूरी का काम करता था। पांच दिन पूर्व कलकत्ता से घर आने के लिए निकला, लेकिन युवक घर नहीं पहुंचा था, परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किया जा रहा था।

इसी बीच मंगलवार दो बजे के क़रीब धरवाडीह के किसी चरवाहे ने परिजनों को सूचना दी कि एक युवक गांव से कुछ दूर कुंआ में लाश तैर रहा है। जिसकी सूचना पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए, और मृतक युवक के परिजनों ने मृत युवक की पहचान कर दहाड़ मार कर रोने लगे। इस घटना की जानकारी पर आंन्दपुर ओ पी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ए एस आई श्याम जी रजक दल बल के साथ पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से मृत युवक को कुंआ से निकाल कर अपने कब्जे में ले लिया। जिसे आगे की कार्रवाई करते बुधवार को पोस्टमार्टम हेतु बांका भेज दिया जाएगा। वहीं इस मामले में मृतक युवक के पिता मोहन यादव ने प्रेस वार्ता में बताया कि मृतक शंकर यादव गांव के कैलाश यादव की पत्नी के साथ से कभी कभी बात करता था। जिसे लेकर कैलाश यादव और मेरे बेटे के साथ कई बार झड़प हुआ था, जिसमें कैलाश यादव ने धमकी दिया था कि तुम्हें और तुम्हारे परिवार को 6 महीने के अंदर बर्बाद कर देंगे। इसलिए मुझे पुरा विश्वास है कि कैलाश यादव एवं उनके पिता मैनेजर यादव आदि ने ही साजिश के तहत मौका पाकर मार कर कुएं में फेंक दिया है। जबकि पुलिस ने मृतक के पास से मोबाइल कवर, नगदी 21 सौ रुपए के साथ के साथ रेलवे टिकट जप्त कर मामले की छानबीन कर रही है।
घटना के संबंध में आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतक के परिजनों द्वारा आवेदन पर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई किया जाएगा।
- डेरामारी पंचायत में सोलर स्ट्रीट लाइटें बनीं शोपीस, ग्रामीणों को हो रही परेशानीवीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।6 अगस्त। कोचाधामन प्रखंड की ग्राम पंचायत राज डेरामारी में स्थापित अधिकांश सोलर स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं। इससे रात के समय ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत के मुखिया शाहबाज आलम ने इस संबंध में जिला प्रशासन का ध्यान…
- नबीनगर: उत्तर कोयल नहर में डूबे युवक का शव 24 घंटे बाद बरामददैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)नबीनगर (बिहार)नबीनगर प्रखंड के रामपुर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सिंदुरिया गांव के पास उत्तर कोयल नहर में डूबकर लापता हुए युवक का शव करीब 24 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है।बताया जाता है कि युवक बीते दिन नहर में पैर फिसलने के दौरान गहरे पानी में डूब गया…
- अंचल अधिकारी राहुल कुमार की सक्रिय कार्यशैली से राजस्व मामलों के निष्पादन में आई तेजीवीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।6 अगस्त। किशनगंज प्रखंड के अंचल अधिकारी राहुल कुमार की सक्रिय, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी कार्यशैली के कारण अंचल कार्यालय में परिमार्जन, दाखिल-खारिज, भूमि विवाद सहित विभिन्न राजस्व मामलों के निष्पादन में उल्लेखनीय तेजी आई है। लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष ध्यान दिए जाने से आम लोगों को राहत…
- समाज जागरण: 06 अगस्त दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समय और कैलेंडर समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा,…
- सरायकेला-खरसावां में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 22 लाख के तीन इनामी माओवादी गिरफ्तारदैनिक समाज जागरण,संवाददाता, बिकाश चांडिल : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त अभियान के दौरान सरायकेला-खरसावां जिले से कुल 22 लाख रुपये के तीन इनामी हार्डकोर माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 15 लाख रुपये का इनामी मदन महतो उर्फ…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








