google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा: पुरुषोत्तम नागर बने एआईसीसी सदस्य ।


गौतम बुधनगर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष और पीसीसी सदस्य बिशनपुरा निवासी पुरुषोत्तम नागर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC ) सदस्य चुना गया है पुरुषोत्तम नागर को एआईसीसी सदस्य चुने जाने पर सेक्टर 10 मैं पूर्व महानगर अध्यक्ष साहबुद्दीन के नेतृत्व मै कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहना कर स्वागत किया ।


एआईसीसी सदस्य पुरुषोत्तम नागर ने कहा की मुझ जैसे सामान्य पृष्ठभूमि के कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी पार्टी द्वारा दी गई है उसपर खरा उतरने की कोशिश करूंगा और हमेशा युवा,किसान,मजदूर ,महिला गरीब और दबे कुचलो की आवाज को उठाने का काम करता रहूंगा ।जिम्मेदारी दिए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे जी ,राहुल गांधी जी ,प्रियंका गांधी जी ,धीरज गुर्जर जी ,प्रदीप नरवाल जी और विदित चौधरी जी का बहुत बहुत आभार प्रकट किया ।
इस अवसर पर शाहबुद्दीन ,प्रमोद शर्मा ,जावेद खान,रणवीर भाटी ,जगपाल चौहान,श्याम राणा ,चांद मोहमद,परवेज ,सीमा देवी ,रीना ,अशरफ ,गीता देवी , बीरो देवी ,राहुल भड़ाना आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)