गुड्डू कुमार, संवाददाता, दैनिक समाज जागरण
वारिसलीगंज (नवादा):-वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के खानापुर निवासी बेरोजगार सोनू कुमार ने गांव स्थित सड़क किनारे बैंक से लोन लेकर फेवर ब्लॉक ईंट निर्माण के लिए मशीन आदि लगवाया था, जिसे अज्ञात चोरों द्वारा कुछ दिनों पूर्व चुरा लिया गया। इस संबंध में पीड़ित ने स्थानीय थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पीड़ित द्वारा थाना को दिए आवेदन में कहा गया है कि बैंक से लोन लेकर रोजगार करने के उद्देश्य 13 दिसम्बर को कार्यस्थल पर मोटर, जेनरेटर तथा अल्टीनेटर आदि रखा था। नगर निकाय चुनाव में दो-तीन दिन व्यस्त रहने के बाद 16 दिसम्बर को जाकर देखा तो कमरे का खिड़की कटा हुआ है और कमरे में रखा मोटर, जेनरेटर एवं अल्टीनेटर आदि गायब है।प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने गहन अनुसंधान शुरू कर दिया है।
- कार-टेंपो की भीषण टक्कर में तीसरे घायल की भी मौत, विजयादशमी का मेला देखने जा रहे थे मृतक
- मारकुंडी घाटी में दंपति की मौत के मामले में अदालत सख्त, चार लोगों पर एफआईआर का आदेश
- चंदिया रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत
- गरीबों और भूमिहीनों को मालिकाना हक दिलाना सरकार की प्राथमिकता : शिवनारायण सिंह
- पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ने पत्रकार प्रवीण तिवारी की मां को दी श्रद्धांजलि
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



