गुड्डू कुमार, संवाददाता, दैनिक समाज जागरण
वारिसलीगंज (नवादा):-वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सरकारी विद्यालय में कार्यरत शिक्षक ने अज्ञात के विरुद्ध फोन कर पुत्री को परेशान करने तथा मना करने पर जान से मार देने की धमकी की प्राथमिकी स्थानीय थाना में कराई है। शिक्षक द्वारा थाना को दिए आवेदन में कहा गया है कि तीन अज्ञात नंबरों से अश्लील बातें करते हुए गाली गलौज व जान मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने आरोपी की पहचान कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की गुहार पुलिस से लगाई है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



