google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

फिरोजपुर मंडल में पर्यावरण संरक्षण के लिए 09 स्मार्ट प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनें लगाई गई

(मन्नू शर्मा पराशर समाज जागरण चीफ ब्यूरो पंजाब)

जैतो ,7 सितंबर :फिरोजपुर मंडल ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु चार प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर कुल 09 आधुनिक प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनें स्थापित की हैं। यह कदम पर्यावरण को सुरक्षित रखने एवं प्लास्टिक और एल्युमिनियम कैन के सही निपटान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। अमृतसर में 03 मशीनें, जलंधर सिटी में 02 मशीनें,जलंधर कैंट में 02 मशीनें तथा लुधियाना में 02 मशीनें लगाकर चालू की गई है। ये मशीनें मेसर्स रिएटमोस द्वारा निर्मित एवं मेसर्स बिरला ओपुस द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सी.एस.आर.) के तहत फिरोजपुर मंडल को प्रदान की गई हैं। प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीन अनेक विशेषताओं से लैस है। प्रत्येक मशीन में एल.ई.डी. डिस्प्ले लगी है, जो यात्रियों को बोतल क्रशिंग प्रक्रिया के दौरान आवश्यक निर्देश एवं पर्यावरण को बचाने के उपाय बताती है। यह प्रणाली एक बार में 2.5 लीटर की प्लास्टिक बोतल और 1 लीटर के एल्युमिनियम कैन को कुशलता से क्रश कर सकती है। मशीन की बिन की क्षमता 1200 बोतलें रखने की है। यह स्मार्ट मशीन पास आने वाले वस्तु का पता लगाने के लिए प्रोक्सिमिटी सेंसर से लैस है। इसके अलावा, यात्री मोबाइल नंबर दर्ज करके बोतल क्रश कर सकते हैं एवं कूपन/डिस्काउंट ऑफर प्राप्त कर सकते हैं। मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार ने बताया कि इस पहल से न केवल रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता बनी रहेगी, बल्कि यात्रियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। फिरोजपुर मंडल पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है और ऐसी नूतन व्यवस्थाओं के माध्यम से सतत विकास को बढ़ावा देता रहेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)