
*
दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो चीफ उमाकांत साह
चांदन/बांका:-प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गौरीपुर पंचायत के बभनदेवा गांव में बीते रात करीब 10 फीट लम्बा अजगर सांप निकलने से गांव में हडकम्प मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने अजगर सांप को पकड़ कर जंगल में ले जाकर छोड़ा।जानकारी के अनुसार वनपाल अशोक कुमार के नेतृत्व में अंजय कुमार,तारकेश्वर कुमार,अजय कुमार आदि वनकर्मियों की टीम ने बभनदेवा गांव पहुंचकर दस फीट लम्बा अजगर को पकड़कर वन क्षेत्र में छोड़ दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



