*
दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो चीफ उमाकांत साह
चांदन/बांका/प्रखंड क्षेत्र के सुइया थाना पुलिस ने शुक्रवार को नावाडीह घाट से बालू लदा एक महिंद्रा ट्रैक्टर जब्त किया हैं। जबकि ट्रैक्टर चालक पुलिस को देखते ही भगने में सफल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नावाडीह घाट से बालू का खनन किया जा रहा था।जिसकी सूचना पर सुइया पुलिस जैसे ही घाट के पास पहुंची तो घाट पर बालू लोड कर रहा था। पुलिस को देखकर ट्रैक्टर को नदी पर ही छोड़ चालक व मजदूर भाग निकलने में कामयाब हो गया। इस संबंध में सुइया थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर बालू माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया गया है। जप्त ट्रैक्टर के मालिक के विरुद्ध बालू खनन का मामला दर्ज किया गया है।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



