google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना मे अपहरण के बाद 10 वर्षीय छात्रा की हत्या, घर के पास मिला शव

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ राजधानी के बाईपास थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ 10 साल की एक स्कूली छात्रा का अपहरण कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृत बच्ची की पहचान रोशनी कुमारी के रूप में हुई है। उसका शव बुधवार को गायब होने के करीब 24 घंटे बाद घर से महज 500 मीटर दूर एक गली से बरामद किया गया।जानकारी के अनुसार, रोशनी बुधवार सुबह अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। गुरुवार को जब बच्ची का शव मिला, तो परिवार में चीख-पुकार मच गई।

घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही बाईपास थाना प्रभारी रंजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि बच्ची के शरीर पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले उसके साथ मारपीट की गई थी।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले के खुलासे के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला अपहरण और हत्या का प्रतीत हो रहा है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर शहर में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)