google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

स्कूल की छत के ऊपर से गुजर रहा 11 हजार हाई वोल्टेज तार, बच्चों की जान खतरे में, कार्रवाई नहीं

राजगढ़ मीरजापुर / विकासखंड राजगढ़ क्षेत्र के 11 हजार का हाई वोल्टेज तार स्कूल के ऊपर जाने से बच्चों के जान पर खतरा बना हुआ है। कई बार अध्यापकों बिजली विभाग से शिकायत किया। लेकिन नहीं हुई कार्रवाई। प्राथमिक विद्यालय धनसीरिया मे सैकड़ो की संख्या में बच्चे पढ़ते हैं।और उसी के ऊपर से बिजली विभाग का 11 हजार का हाई वोल्टेज बिजली का तार लटक रहा है। कई बार विद्यालय के अध्यापकों के द्वारा बिजली विभाग को अवगत कराया गया है।लेकिन अभी तक इस हाई वोल्टेज तार को नहीं हटाया गया। जिस विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों पर कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकती है। बच्चे भी डरे समय रहते हैं। हर जगह पूरेनिया मे भी हाई वोल्टेज तार लटक रहे हैं खंभे बिजली के झुक रहे हैं। लेकिन बिजली विभाग को यह सब नहीं दिख रहा है।किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है। अभिभावक भी परेशान रहते हैं। संतोष कुमार सिंह ने कहा कि बिजली विभाग को स्कूल के छत के बजाय सड़क के रास्ते ले 11हजार का हाई वोल्टेज तार ले जाना चाहिए। जगह-जगह बिजली के लटक रहे तर दुर्घटना को डे रहे दावत। हाई वोल्टेज विद्युत सप्लाई होने से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है अगर समय रहते बिजली विभाग नहीं चेतता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)