google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शिक्षा निकेतन हाई स्कूल कोर्रा का आठवीं कक्षा का रिजल्ट शानदार ।

समाज जागरण संवाददाता मिंटू कुमार हजारीबाग।

शिक्षा निकेतन उच्च विद्यालय कोर्रा हजारीबाग का आठवीं का रिजल्ट शानदार रहा। आठवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम की घोषणा के बाद आठवीं के बच्चों ने खुशी का इजहार किया । बेहतर रिजल्ट होने के बाद विद्यालय के निदेशक मधुप मनोहर ने सभी परीक्षार्थियों को बेहतर रिजल्ट के लिए शुभकामनाएं दी और कहा शिक्षा निकेतन उच्च विद्यालय कोर्रा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया l खुशी व्यक्त करते हुए जानकारी दिए की विद्यालय के बहुत से विद्यार्थियों ने A+ अंक लाकर अपने अभिभावक तथा विद्यालय के सम्मान को बढ़ाया l विद्यार्थियों में विशाल ठाकुर (पिता विजय ठाकुर) एवं
अभिषेक कुमार (पिता राजू प्रसाद) संयुक्त रूप से सभी विषयों में A+ प्राप्त अंक लाकर कर वर्ग में टॉपर रहे l विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा । विद्यालय के शिक्षक गण की और से सभी विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए बहुत-बहुत आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं l


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)