दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 9 दिसंबर 2023 नवीनगर प्रखंड के नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के मेह पुल के समीप से बीते शुक्रवार को देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान झारखंड निर्मित देशी शराब और एक पिकअप वैन को जप्त किया गया है। एस आई हुलास बैठा और पी एस आई राजा कुमार एवम सशस्त्र बल ने वाहन जांच के दौरान पिकअप वैन से 111 कार्टून में 180 एम एल के 5328 बोतल झारखंड निर्मित देशी टनाका शराब बरामद किया गया। मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ी चालक भागने में सफल रहा।थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि शराब और गाड़ी को जप्त कर थाना लाया गया है और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



