*
ग्रेटर नोएडा।** थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में 18 सितंबर 2026 को तेज रफ्तार और लापरवाही से कार चलाने का मामला सामने आया। कार चालक ने चार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति के पैर में मामूली चोट आई, जिसे अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार घटना के संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना नॉलेज पार्क में तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार **UP16CB9473** को कब्जे में लेते हुए उसके चालक **मनीष पुत्र देवदत्त**, निवासी लड़पुरा, थाना कासना, गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



