google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

करेंट की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत।

बिलासपुर। मस्तूरी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत वेद परसदा के यांशु साहू (मिंटू)पिता-रामसहाय साहू
उम्र-17 वर्ष का करेंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई है। घटना आज शुक्रवार को शाम 5:00 बजे की है, जब मौसम खराब होने की वजह से कपड़ा निकालने के लिए तार से बने डंगनी से कपड़ा निकालने गया था उसी दौरान बिजली के तार टूटकर तार के डंगनी में चिपक गया था जिसके सम्पर्क में आने की वजह से कऱेंट के संपर्क में आने से युवक की मौत हो गई। आनन-फानन में परीजनों ने उसे मस्तूरी के स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले गया। जहां उसे डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर मस्तूरी पुलिस को सूचना दी गई है, जो मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई करेगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)