समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
मस्तुरी ।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नागेंद्र राय के नेतृत्व में नवरात्रि, दशहरा व दिपावली मिलन समारोह के अंतर्गत आज शुक्रवार को मस्तुरी ब्लॉक के हर बूथों में पहुंच कर भारत जोडो यात्रा को लेकर एक विशेष चर्चा बैठक लिया गया।इस बैठक में ब्लॉक कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।
इस बैठक में निर्णय लिया गया कि भारत जोडो यात्रा कार्यक्रम के तहत प्रत्येक बूथो पर लोगों के बीच पदयात्रा के उद्देश्य के साथ साथ देश की मौजूदा स्थिति से अवगत काराया जाये कि निजी स्वार्थ की पूर्ति के लिए देश को मोदी सरकार के द्वारा बांटने का कार्य किया जा रहा है।महंगाई व बेरोजगारी चरम पर है। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं का प्रचार कर लोगो के बीच पहुंच कर जनसंवाद करते हुए लोगो को जागरूक करना होगा।
मस्तुरी ब्लॉक के सभी बूथो में भारत जोडो पदयात्रा का आयोजन सफल तरीक़े से हो इसी को लेकर इन बातों पर गंभीरता से विचार विमर्श किया गया।इसके लिए सभी जोन अध्यक्षों को अपने अपने बूथों में समन्वयक बनाकर काम करने का दिशानिर्देश किया गया। और इस यात्रा के दौरान लोंगो को कांग्रेस की विचारधारा से पार्टी से जोडना है,कांग्रेस कि पदयात्रा का उद्देश्य सभी को एक साथ मिलकर काम करने को और ब्लॉक के हर बूथों तक जाने को सर्व सहमत निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय के नेतृत्व में मस्तुरी पूर्व विधायक दीलिप लहरियाप्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी, जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव, जिला पंचायत सदस्य किरण यादव,जिला सचिव टाकेश्वर पाटले, जनपद पंचायत सभापति दामोदर कांत,वरिष्ठ कांग्रेसी गिरजा शंकर जोहर,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष बिंदु जायसी,युवा कांग्रेस नेता अशोक राजवाल, अशोक सुर्यवंशी, अशोक पटेल,महामंत्री डाक्टर आर के वर्मा, पुतन दुबे,महमंद सरपंच अनिल निषाद,वरिष्ठ कांग्रेसी लखन टंडन,उपाध्यक्ष उदय भार्गव, कांति भारद्वाज, दिनेश शर्मा, उमेद चंदेल, ताराचंद वर्मा, उक्कील पटवा, धनेष बांधे, चंदराम साहू,राजेश कुर्रे, विशंभर खुटे, कृष्णा चंद्राकर, परस चंद्राकर, मालिक राम सरपंच, सुरज सोल्डे,भाछ पाठक, रवि कश्यप, सुनिल गुजर्र, विक्की नायक, सुभाष टंडन, नेत्र टंडन, अन्नू करियारे, अनुप पटेल, सनत टंडन,अक्षय सोनवानी, रवि मरकाम, बसंत मिर्झा, मीडिया प्रभारी गणेशदत्त राजू तिवारी सहित पत्रकार बंधु मौजूद रहे।
- कुटुंबा थाना मोड़ से 262 लीटर देशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तारदैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के थाना मोड़ के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की है। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक टेम्पो एवं एक मोटरसाइकिल से कुल 262.3 लीटर टनाका और टंच देशी शराब बरामद किया है।इस…
- पुराने सेल्स टैक्स मामलों के निस्तारण की मांग, निखिल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्रजीएसटी लागू होने से पहले के 20-25 वर्ष पुराने मामलों के लिए विशेष लोक अदालत आयोजित करने की मांग लखनऊ/नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजकर जीएसटी लागू होने से पहले के लंबित सेल्स टैक्स मामलों के समाधान के लिए विशेष लोक अदालत या एकमुश्त…
- केन्द्रीय आर्य युवक परिषद का 48वां स्थापना दिवस एवं स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह संपन्न‘हम और आप ही भारत और दुनिया को बदलेंगे’ : डॉ. अशोक चौहान स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग : अनिल आर्य नई दिल्ली। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के 48वें स्थापना दिवस एवं स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार को आर्य समाज ग्रेटर कैलाश, नई दिल्ली में भव्य…
- दाढ़ी बनाकर घर लौट रहे सेवानिवृत्त शिक्षक को मारी गोली, हालत गंभीरबिना नंबर की बाइक से पहुंचे हेलमेटधारी हमलावर ने सीने में दागीं दो गोलियां, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पंकज कुमार पाठक / समाज जागरण पदमा। पदमा थाना क्षेत्र के परतन सूर्यपूरा में रविवार सुबह एक सेवानिवृत्त शिक्षक को गोली मारने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूर्यपूरा मेडिकल चौक के समीप हुई…
- महर्षि यूनिवर्सिटी में इंडिया कनेक्ट एंड कोलैबोरेशन समिट-2026 का आयोजनत्रिनिदाद एवं टोबैगो के हाई कमिश्नर चंद्रदाथ सिंह ने भारत के साथ सहयोग की संभावनाओं पर रखे विचार, शिक्षा और उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव संदीप गर्ग / नोएडा। महर्षि यूनिवर्सिटी के नोएडा कैंपस में रविवार को इंडिया कनेक्ट एंड कोलैबोरेशन समिट-2026 (ICCS-2026) का आयोजन किया गया। सम्मेलन में देश-विदेश के राजनयिक…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








