वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में शनिवार, 11 अप्रैल 2026 को अति पिछड़ा मोर्चा के बैनर तले महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
समारोह की अध्यक्षता अति पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार गणेश ने की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह तथा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सोनी देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले के समाज सुधार एवं जनहित में किए गए कार्यों को याद किया और उनके विचारों पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर जिला महामंत्री पंकज कुमार साहा, सोशल मीडिया प्रभारी सुबोध माहेश्वरी, अति पिछड़ा मोर्चा के जिला महामंत्री अशोक कुमार गुप्ता, जिला सह-संयोजक शंकर गुप्ता, महिला मोर्चा महामंत्री दुर्गा स्वर्णकार, अंकुश कुमार, निरंजन सिंह, शक्ति केंद्र प्रमुख विशाल स्वर्णकार एवं विपता दास सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



