चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पीछे लुढ़की गाड़ी, हादसे के बाद मची चीख-पुकार
समाज जागरण | विजय कुमार अग्रहरी
सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के पड़री ग्राम पंचायत अंतर्गत कमरीडाड़ टोला में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सवारियों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वाहन पड़री गांव से सवारियां लेकर म्योरपुर के साप्ताहिक बाजार जा रही थी। कमरीडाड़ के पास चढ़ाई पर अधिक भार होने के कारण वाहन ऊपर नहीं चढ़ सका और अचानक पीछे की ओर लुढ़ककर सड़क किनारे पलट गया। वाहन में करीब तीन दर्जन से अधिक यात्री सवार बताए जा रहे थे, जिससे हादसा और गंभीर हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर पहुंचाया गया, जहां डॉ. संजीव बिंद की देखरेख में उपचार जारी है।
चिकित्सकों के अनुसार एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कुछ को घर भेज दिया गया।
घायलों में जमुनी देवी (50), मंगल कुमारी (18), शिलोचनी (40), पनीता (30), सुशीला (45), धर्मंती (27), सुशीला (22), मोहरमनियां (45), चंचला (8), सुधापति (45), उकमत (42), रामाशीष (13), सुशीला (30), रूइली देवी (65) और फूलमती (40) शामिल हैं।
हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चालक की तलाश की जा रही है।
Sonbhadra, #Accident, #RoadAccident, #BreakingNews, #UPNews, #Myorpur, #HindiNews
- दैनिक समाज जागरण PDF – 27 जुलाई 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंकदिल्ली–एनसीआर | 27 जुलाई 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। दैनिक समाज जागरण दिल्ली–एनसीआर से नियमित…
- मेहरमा मेला मैदान में प्रस्तावित विवाह भवन व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स हेतु डीडीसी ने किया स्थल निरीक्षणसमाज जागरणगोड्डामेहरमा मेला मैदान में प्रस्तावित विवाह भवन एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण को ले उप विकास आयुक्त विस्पुते श्रीकांत यशवंत ने रविवार को स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित परियोजना स्थल का जायजा लिया तथा उपस्थित ग्रामीणों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। स्थानीय लोगों ने डीडीसी को विवाह भवन एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण…
- विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार जरूरतमंद मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायतादैनिक समाज जागरण, संवाददाता ईचागढ़ की विधायक सविता महतो के प्रयास से गंभीर बीमारी एवं सड़क दुर्घटना में घायल ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार जरूरतमंद मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से एक एक लाख रुपए कि आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इस संबंध में विधायक सविता महतो ने मुख्यमंत्री को गंभीर रूप से बीमार…
- कान्यकुब्ज ब्राह्मण संघ पदमा प्रखंड सह आठगांवा के अध्यक्ष चुने गए जयकुमार पाण्डेय व सच्चिदानंद पाण्डेय बने सचिवपंकज कुमार पाठक, समाज जागरण पदमा-कान्यकुब्ज ब्राह्मण समिति प्रखंड पदमा सह अठगावां का चुनाव शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव में समिति के सैकड़ो सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह पूरा चुनाव कान्यकुब्ज ब्राह्मण संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमरेश गणक के देख रेख…
- इटखोरी मोड़ पर सड़क हादसा, अज्ञात युवक की हुई मौतपंकज कुमार पाठक, समाज जागरण पदमा: पदमा ओपी क्षेत्र के इटखोरी मोड़ के समीप रविवार शाम करीब पांच बजे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही पदमा ओपी पुलिस के सशस्त्र बल…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








