दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखण्ड के नरारी कला खुर्द थाना पुलिस ने एक टैम्पू से 200 लीटर अवैध देशी महुआ शराब बरामद किया है।थानाध्यक्ष दिनेश कुमार द्वारा बताया गया कि थाना क्षेत्र के मेह गांव के समीप वाहन जांच के क्रम में जब टैम्पू का तलाशी लिया गया तब उसमें छुपा कर रखे 200 लीटर अवैध देशी चुलाई महुआ शराब बरामद किया गया।साथ ही दो गैस सिलेंडर भी बरामद किया गया। वहीं मौके से ही नरारी कला खुर्द गांव निवासी निखिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब,टैम्पू और गैस सिलेंडर को जप्त कर थाना लाया गया और मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तस्कर को जेल भेज दिया गया है।इस करवाई में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार,एस आई अमरेश कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



