google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गाड़ी दुर्घटना में दूल्हा सहित आठ की मौत होने शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचा सपा का प्रतिनिधि मण्डल

जुनावई । थाना क्षेत्र के गांव से नौ दिन पहले दूल्हे की बारात जाते समय बुलोरो गाड़ी जनता इंटर कॉलेज से टकराने में पूर्ण तरीके से छतिगृस्त हो गई थी। जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई थी। वहीं मृतकों के परिजनों को लेकर सपा का प्रतिनिधि मण्डल गांव में मृतक परिवार के घर पहुंचा। जहां उन्होंने परिवार में मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद करने की बात कही है।
थाना क्षेत्र के हरगोविंदपुर गांव के रहने वाले सुखपाल पासी के बेटे सूरज की चार जुलाई को बिल्सी थाना क्षेत्र सिरासौल गांव में राजू पासी के यहां जा रही थी। तभी शाम के साढ़े सात बजे करीब तेज स्पीड कार कस्बे के जनता इन्टर कॉलेज के मैन गेट पर दीवार से जाकर टकरा गई थी जिसमेंआठ की मौत हो गई ।
वहीं इसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा के प्रतिनिधि मण्डल का गठन कर हरगोविंदपुर गांव में पीड़ित परिवार से मिलने का आदेश दिया था। उसी दिशा निर्देश के आधार पर सपा के प्रतिनिधि मण्डल मंगलवार दोपहर को मृतकों के परिवार से मिलने हेतु पहुंचा। वहीं प्रतिनिधि मण्डल ने मृतक परिवार में शोक संवेदना व्यक्त करते हुए बदायूं सांसद आदित्य यादव ने मृतक परिवार को बताया हमारी पार्टी आप लोगों के साथ खड़ी है। हमारी पार्टी आप लोगों की हरसंभव मदद करने के लिए तैयार है। इसी के साथ बदायूं सांसद आदित्य यादव एवं पिंकी यादव तथा लड्डन मियां ने दूल्हे के परिवार की महिलाओं से मिलकर उन्हें दुःख की घड़ी में साहस रखने की बात कही। वहीं इस मौके पर मौजूद बदायूं सांसद आदित्य यादव, राज्य सभा सांसद जावेद अली खां, विधायक इकबाल महमूद, राम खिलाड़ी सिंह, पिंकी यादव, नईमुल हसन उर्फ लड्डन मियां, तहसील अध्यक्ष अमित यादव, अखिलेश यादव,नीरज यादव पंकज यादव,विजय यादव सहित आदि सपा नेताओं ने मृतक परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं सभी ने मृतक परिवार से हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)