समाज जागरण
मीरजापुर /हलिया थाना क्षेत्र के डोहर गांव के सिवान स्थित खेत में शनिवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से दस किसानों के बाइस बीघा दस विस्वा गेंहू का बोझ आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गया मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने आग पर बाल्टी डब्बा के पानी से काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पायी आगजनी की घटना से गेंहू का बोझ चलकर राख हो गया है आग करीब आधा किलोमीटर तक फ़ैल गई थी सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष व राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर आगजनी से हुई क्षति का आकलन करते हुए
फायर बिग्रेड को सूचना दिया मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड कर्मियों ने आग पर पूरी तरह से काबू पाया है क्षेत्र के डोहर गांव निवासी किसान श्याम सुंदर की आठ बीघा की फ़सल के बोझ में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई और सुरेश के चार बीघा व छोटेलाल का डेढ़ बीघा, गिरधारी का डेढ़ बीघा, महाजन का डेढ़ बीघा, लालचंद का डेढ़ बीघा, कमलाशंकर का डेढ़ बीघा, कृपा शंकर का डेढ़ बीघा, भाई लाल का एक बीघा, बसंन्तु का दस विस्वा गेंहू का बोझ जलकर राख हो गया आग बिकराल रूप धारण कर तेजी से आगे बढ़ने लगी की ग्रामीणों ने बाल्टी डब्बा में पानी लेकर आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव व राजस्व निरीक्षक प्रमोद सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल नवीन श्रीवास्तव, आशीष पाण्डेय व अमर बहादुर यादव ने मौके पर पहुंचकर आगजनी से हुई क्षति का आकलन करते हुए तत्काल फायर बिग्रेड को सूचना दिया जिला मुख्यालय से पहुंची फायर बिग्रेड वाहन के कर्मियों ने आग पर काबू पाया है आगजनी की घटना से किसानों की काफ़ी क्षति हुई है आगजनी से हुई क्षति की क्षतिपूर्ति के लिए मांग किया है
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



