स्कूल चलो जागरूकता रैली निकाली गई

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
सेवापुरी विकास खंड के ग्राम पंचायत बरेमा में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई। जिसके माध्यम से ग्रामीणों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के प्रति जागरूक किया।शनिवार को बरेमा गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर से स्कूल चलो रैली का शुभारंभ समाजसेवी अजीत कुमार सिंह आजाद ने हरी झंडी दिखाते हुए किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा पाना हर किसी का अधिकार है। कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इसे लेकर सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसके लिए बच्चों के अभिभावकों को भी जागरूक किया जा रहा है।

रैली के दौरान छात्र-छात्राओं से कई तरह के स्लोगन और नारे के माध्यम से ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।इस मौके पर प्रधानाध्यापक चंद्र भूषण सिंह ने कहा कहा कि शिक्षा से ही बच्चों का चहुंमुखी विकास होता है। शिक्षक समाज और राष्ट्र का निर्माण कराता हैं। तीन वर्ष से अधिक के बच्चों का आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रवेश कराने को कहा। पांच वर्ष पूर्ण होने पर उनका प्रवेश प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक में कराया जा सकता है। शिक्षा बच्चों का अधिकार और माता-पिता का कर्तव्य है। सरकार बच्चों को शिक्षा के साथ सुपोषण के लिए मध्याह्न भोजन,यूनीफार्म, जूता मोजा,बैग, किताब, स्वेटर आदि निशुल्क प्रदान कर रही है।


रैली में शामिल बच्चों ने शिक्षा है अनमोल रतन,हम सबने ठाना है, सबको शिक्षित बनाना है,सब पढ़ें-सब बढें आदि स्लोगन और नारे के माध्यम से शिक्षा के महत्व को समाज में फैलाया।रैली में मुख्य रूप से शैलेन्द्र विक्रम सिंह,रानी, डॉ दीप्ति जैसवाल,कमलेश पांडेय,मीना, नागराज पाल सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल रहे।

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)