google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आकाशीय बिजली से 25 भेड़ो की हुई मौत, महिला समेत चार लोग झुलसे

समाज जागरण धनंजय मोदनवाल
पिंडरा।
सिंधोरा थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव में मंगलवार को दोपहर 2 बजे के लगभग आकाशीय बिजली गिरने घर के खेत मे बैठी 25 भेड़ की मौत हो गई,वही 15भेड़ें झुलस गई। रखवाली में लगी महिला भी झुलस गई।
बताते हैं कि भरतपुर निवासी राजकुमार पाल के ने 150 से अधिक भेड़ें रखी है। मंगलवार को दोपहर 2 बजे के लगभग बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से घर के बाहर थोड़ी दूर पर स्थित खेत मे बैठी भेड़ की मौत हो गई वही अन्य भेड़ें झुलस गई। भेड़ो के रखवाली में लगी राजकुमार की पत्नी हीरामनी 45 वर्ष भी झुलस गई । आनन फानन में महिला को एम्बुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
वही सिंधोरा गांव में बगीचे में गए तीन बालक भी आकाशीय बिजली के चपेट में आ गए और उन्हें हल्की फुल्की शरीर पर झुलसने की बात सामने आई। जिसमे विशाल भारद्वाज 15 वर्ष, साहिल राजभर 15 वर्ष व आकाश राजभर 12 वर्ष सभी निवासी सिंधोरा बाजार को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वही सिंधोरा क्षेत्र के रूपचन्दपुर में आकाशीय बिजली गिरने से भैयालाल चौबे की कीमती जर्सी गाय की मौत हो गई। वही बसंतपुर में नीम के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे पेड़ झुलसने से गिर गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)