समाज जागरण सत्येंद्र चौरसिया
पलामू (झारखंड)स्ववेंद कथामृत के प्रवर्तक संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज के जन्म उत्सव के अवसर पर विहंगम योग संस्थान के द्वारा नौडीहा बाजार प्रखंड के सरईडीह राकेश कुमार जी के मकान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गय विहंगम योग के महिला पुरुषों अनुयायियों ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

शिविर में 28 अनुयायियों ने रक्तदान सद्गुरु सेव के प्रति गंभीरता दिखाई संस्था के पलामू जिला संयोजक राम गोविंद यादव ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रक्त सेवा मानव सेवा के तहत विश्व व्यापी रक्तदान अभियान चल रहा है सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में संस्थान के द्वारा रक्तदान सहित अन्य तरह की गतिविधियां संचालित की जाती है। जिला के युवा प्रभारी विकास कुमार राय जी के उपस्थिति में सम्पन्न किया गया।रक्तदान करने वाले सद्गुरु सदाफल देव जी महाराज के शिष्य एवं शिष्यों का नाम राकेश कुमार,विकास कुमार राय ,श्रीमती सुमन देवी , सुरेंद्र यादव शोभा देवी,भगवान प्रसाद साहू ,वीरेंद्र प्रसाद साहू ,श्रीमती पूजा देवी नरेश सिंह ,श्रीमती फूलमती देवी,श्रीमती कबूतरी कुवर सुरेश राम उदय कुमार पासवान ,राजू प्रसाद ,कृष्णा यादव , नंदन कुमार ,राहुल कुमार ,नीलम कुमारी सभी ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



