google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हरहुआ क्षेत्र में ओवरस्पीड वाहनों के खिलाफ चलाए गए अभियान में 40 वाहनों का किया गया चालान


समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के आदेश और यातायात पुलिस उपायुक्त के निर्देशन मे सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान का नेतृत्व टीम प्रभारी व हरहुआ पुलिस चौकी के उप निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा ने किया। बताया कि यातायात नियमो का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान उनके साथ हेड कांस्टेबल दीना नाथ शुक्ल और कांस्टेबल अनिल कुमार गौतम भी मौजूद थे। टीम ने ट्रैफिक लाइन से मिली स्पीड रडार गन का उपयोग कर तेज गति से चल रहे वाहनों की निगरानी की।


सोमवार के अभियान मे 40 छोटे-बड़े वाहनों का चालान किया गया।इसका मुख्य उद्देश्य सड़क हादसो में कमी लाना और लोगों को यातायात नियमो के प्रति जागरूक करना है।
टीम प्रभारी के0 के0 वर्मा ने बताया कि हरहुआ रिंग रोड चौराहा, भेलखा और आसपास के क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। रविवार को इसी क्षेत्र में चलाए गए अभियान में लगभग 50 वाहनों का
चालान किया गया था। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।


यातायात पुलिस के अनुसार, ओवरस्पीडिंग सड़क हादसो का एक प्रमुख कारण है, जिस पर नियंत्रण आवश्यक है।
अधिकारियों ने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और यातायात नियमो का उल्लंघन न करने की अपील की ताकि स्वयं और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमो की अनदेखी करने वालों के खिलाफ भविष्य मे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)