google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विषैले जंतु के काटने से 40 वर्षीय महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, मचा कोहराम

समाज जागरण

सोनभद्र। चिरुई चौकी अंतर्गत मकरीबारी ग्राम पंचायत की पाल बस्ती में सोमवार की रात विषैले जंतु के काटने से 40 वर्षीय महिला आरती देवी पत्नी रमेश पाल की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात आरती देवी को किसी विषैले जंतु ने काट लिया। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी और उनकी मौत हो गई। महिला की असमय मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। गांव में भी इस घटना को लेकर शोक का माहौल है।

हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला को किस विषैले जंतु ने काटा था और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना इलाकाई पुलिस को दे दी गई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश करते हुए आवश्यक कागजी कार्रवाई पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)