google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*महिला कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का रोहनिया विधायक ने बढ़ाया उत्साह*


समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।  रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के बच्छाव गांव स्थित एक स्कूल में आयोजित महिला कबड्डी प्रतियोगिता में रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने महिला खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा उनके खेल कौशल, मेहनत और उत्साह की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व और संघर्ष की भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। विशेष रूप से महिला खिलाड़ियों की खेलों में बढ़ती भागीदारी समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश देती है।


उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही सभी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि ग्रामीण एवं स्थानीय स्तर पर आयोजित होने वाली ऐसी प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं।रोहनिया विधायक ने कहा कि क्षेत्र की प्रतिभाओं को उचित मंच और प्रोत्साहन मिलना आवश्यक है, ताकि हमारे युवा खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन कर सकें।इस दौरान आयोजकों, खेल प्रेमियों एवं उपस्थित क्षेत्रवासियों ने विधायक का स्वागत किया तथा महिला खिलाड़ियों ने भी उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजकुमार, मानस सिंह, संदीप पटेल ,आदर्श पटेल ,जय हिंद पटेल, विनोद पटेल, स्कूल प्राचार्य सहित स्टाफ उपस्थित रहे


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)