फैक्ट्री से करीब 50 हजार रुपये के तांबे के तार चोरी का आरोप, टोटो भी बरामद
वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
गलगलिया थाना क्षेत्र स्थित रीगल रिसोर्सेज लिमिटेड फैक्ट्री से तांबे के तार चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का करीब 65 किलोग्राम तांबे का तार और घटना में प्रयुक्त एक टोटो बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 की रात फैक्ट्री से करीब 50 हजार रुपये मूल्य के तांबे के तार चोरी होने की सूचना मिली थी। इस संबंध में फैक्ट्री के प्रतिनिधि आदित्यनाथ झा के आवेदन पर गलगलिया थाना कांड संख्या 97/26 दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
एसडीपीओ-2 मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने अनुसंधान और छापेमारी के दौरान विक्रम कुमार (20), राजन कुमार शाह उर्फ नीतीश कुमार (19), शमीम अख्तर (24) और राजेश कुमार साह (19) को गिरफ्तार किया। सभी गलगलिया थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। मामले में अन्य संलिप्त आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है। छापेमारी दल में एसडीपीओ-2 मनोज कुमार सिंह, अंचल पुलिस निरीक्षक पंकज पथ, गलगलिया थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार, अपर थानाध्यक्ष रवि रंजन कुमार समेत गलगलिया थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



