google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पदमा चौक के पास 45 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद, एक गिरफ्तार

●आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया●

पंकज कुमार पाठक,समाज जागरण

पदमा। पदमा ओपी पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पदमा चौक के पास से 45 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से शराब बनाने और बेचने के आरोप में सुरेंद्र कुमार, पिता गुंजन साव, निवासी पदमा चौक, थाना पदमा ओपी, जिला हजारीबाग को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।


पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से एक गैलन में रखा 45 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद किया गया। इस संबंध में पदमा ओपी कांड संख्या 323/26, दिनांक 13 सितंबर 2026 के तहत बीएनएस की धारा 274, 275, 292 एवं झारखंड उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।


छापामारी दल में पदमा ओपी प्रभारी एसआई श्रवण कुमार, एसआई आलोक कुमार सोरेन, एसआई राजेश कुमार हजरा, एएसआई मनोज कुमार महतो तथा पदमा ओपी के सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)