google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

9 दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ धार्मिक आयोजन*

समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी

चोपन/ सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंदुरिया गांव में आयोजित 9 दिवसीय सप्त चंडी महायज्ञ की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को इस पावन आयोजन की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई, जिसमें 551 महिलाओं और युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


कलश यात्रा गोठानी स्थित सोन नदी तट से विधि-विधान के साथ पूजन अर्चना कर प्रारंभ हुई। श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर पूरे गांव में भ्रमण किया, जिससे क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। यात्रा के दौरान भक्ति गीत, जयकारों और मंत्रोच्चार से माहौल गूंज उठा। आयोजन समिति के अनुसार यह सप्त चंडी महायज्ञ 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन विद्वान आचार्यों द्वारा धार्मिक प्रवचन किए जाएंगे, जिसमें दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु भाग लेकर पुण्य के भागी बनेंगे।


यज्ञ की पूर्णाहुति 27 मार्च 2026 को सायं 4 बजे विधिवत संपन्न की जाएगी। इसके अगले दिन 28 मार्च 2026 को प्रातः 11 बजे भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है। आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से विनम्र अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक अनुष्ठान और भंडारे में शामिल हों तथा पुण्य लाभ अर्जित करें।


कलश यात्रा मे भाग लेने वाले श्रद्धालु गण मे मुख्य यजमान शिवपुजन, यजमान पाण्डेय, गंगा पाण्डेय, अशोक पाण्डेय, श्रीराम पाण्डेय, अश्वपति पति नारायण पाण्डेय, नागेंद्र पाण्डेय, विनोद कुमार पाण्डेय, पन्नू पाण्डेय, समस्त पाण्डेय परिवार सहित काफ़ी संख्या मे भक्त गण उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)