google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पैक्स अध्यक्ष पद के लिए 9 लोगों ने किया नामांकन

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 11 नवंबर 2024 सोमवार को प्रखंड कार्यालय नबीनगर में पैक्स अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए कुल 9 लोगों द्वारा नामांकन दाखिल किया गया।निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अरूण सिंह ने बताया कि मझियावा पैक्स अध्यक्ष पद के लिए मंजीत कुमार, बरियावां से राकेश सिंह,सिमरी धमनी से सरोज कुमार सिंह,हरिहर उर्दाना से विमलेश कुमार सिंह,जयहिंद तेंदुआ से शशांक राज, सोरी से केतन सिंह, किरण देवी,सोनौरा से नीरज कुमार सिंह , ठेंगो से मिथलेश कुमार यादव कुल 9 लोगो ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। वहीं सदस्य पद के लिए 16 लोगो ने नामांकन दाखिल किया है।बीडीओ ने कहा कि नामांकन 13 नवंबर तक किया जा सकेगा । मौक पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी अमित कुमार सिंह, आपूर्ति पदाधिकारी विनय कांत पाठक ,राकेश कुमार संख्यांकि पदाधिकारी, बिजेंद्र कुमार सिंह प्रखंड प्रवर्तन पदाधिकारी ,पंकज कुमार प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी,बिनोद कुमार कृषि समन्वयक,धीरज कुमार मिश्र वरीय प्रसार पदाधिकारी,अमित कुमार कमल सहकारिता प्रसार पदाधिकारी,शिक्षक धनंजय कुमार सिंह,मनीष कुमार,संजीव कुमार,आनद कुमार,वेंकट रमण मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)