google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कानपुर में भरे बाजार स्टैंड संचालक की गोली मारकर हत्या : हत्यारे की तलाश शुरू

घटना की वजह ऑटो टेम्पो और मैजिक गाड़ी से अवैध वसूली किए जाने से जुड़ी

  • टेंपो वालों से अवैध वसूली को लेकर पहले भी हो चुकी है हत्या की घटनाएं

सुनील बाजपेई
कानपुर। आज यहां शुक्रवार की सुबह नौबस्ता खाना क्षेत्र मेंएक टेंपो संचालक की भरे बाजार गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना से शहर भर के टेंपो स्टैंड संचालकों सहित पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
मौके पर पहुंची पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक आरोपी ने पीछे से सिर में बंदूक सटाकर गोली मारी। फिर बंदूक लहराता हुआ फरार हो गया,जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
घटना आज शुक्रवार की सुबह 9.15 बजे की नौबस्ता बाइपास चौराहे की है। इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।जिसमें स्टैंड संचालक हरि करण सिंह (55) के बगल में खड़ा युवक उन्हें सिर में गोली मारता दिख रहा है। हत्या की सनसनी खेज घटना को उस्मानपुर चौकी से चंद कदम दूरी पर अंजाम दिया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक .हनुमंत विहार के रहने वाले हरि करण सिंह (55) उस्मानपुर में टेंपो स्टैंड संचालक थे। उनको गोली लगने के बाद नौबस्ता बाइपास चौराहे पर हड़कंप मच गया।
इस बीच मौके पर मौजूद लोग हरि करण सिंह को लेकर पास के प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। यहां से उन्हें हैलट अस्पताल रेफर कर दिया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से शहर भर के टेम्पो स्टैंड संचालकों में दहशत का माहौल है। टेंपो स्टैंड के जरिए अवैध वसूली को लेकर हत्या की घटनाएं पहले भी हो चुकी है। पुलिस हत्यारे की तलाश कर रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)