google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

झाड़ग्राम राजकीय रेल पुलिस ने ट्रेन में छापेमारी कर सौ लीटर अवैध शराब समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

बिभूति भूषण भद्र दैनिक समाज जागरण संवाददाता

झाड़ग्राम व पश्चिम मेदिनीपुर जिले में अवैध शराब कारोबार का धंधा इन दिनों बढ़ता जा रहा है।झाड़ग्राम से दूसरे राज्यों में भी शराब की तस्करी किए जाने की बात सामने आ रही है। गुप्त सूत्रों के मार्फत इसकी खबर राजकीय रेल थाना के थाना प्रभारी अभिजीत समाद्दार को मिलने पर इन्होंने तलाशी अभियान चलाया। 08072 टाटानगर खड़गपुर डाउन सवारी ट्रेन से गुरुपद सिंह नाम के शख्स को राजकीय रेल पुलिस थाना प्रभारी ने सौ लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। सूत्रों के मुताबिक आरोपी गुरुपद सिंह पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर थाना क्षेत्र के निमपुरा इलाके में कई बार अवैध शराब तस्करी में संलिप्त था। इसी खबर के आधार पर राजकीय रेल पुलिस ने बीती रात ट्रेन में छापेमारी कर गुरुपद सिंह को गिरफ्तार किया तथा आज शुक्रवार आरोपी को झाड़ग्राम जिला न्यायालय में पेश किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)