google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

‘ओ’ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी 5 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

समाज जागरण
विश्व नाथ त्रिपाठी

प्रतापगढ़। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी आशीष द्विवेदी ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए निःशुल्क ‘ओ’ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रशिक्षणार्थियों के आवेदन से लेकर प्रशिक्षण प्रारम्भ होने तक के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम की समय सारिणी के अनुसार योजना संचालित की जा रही है। इसमें ऐसे आवेदक पात्र होगें जो इण्टरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण होगें एवं उनके अभिभावक की वार्षिक आय रुपए 1 लाख तक होगी और प्रशिक्षणार्थी की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए व जनपद का मूल निवासी हो एवं प्रशिक्षणार्थी बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न ले रहा हो। प्रशिक्षणार्थियों का चयन कक्षा 12 के प्राप्तांक के आधार पर चयन समिति द्वारा किया जायेगा।
उन्होंने बताया है कि ‘ओ’ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु पिछड़ा वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट पर 5 अगस्त 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन के उपरान्त आवेदन पत्र की प्रति एवं समस्त अभिलेखों/विवरणों (आय/जाति/आधार, प्रमाण पत्र व अन्य शैक्षिक अभिलेख) को स्वप्रमाणित करते हुए, उसकी समस्त हार्डकॉपी दो प्रतियों में कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रतापगढ़ में विलम्बतम् दिनांक 05 अगस्त 2024 तक सांय 05:00 बजे तक जमा किया जायेगा। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट www.obccomputertraining.upsdc.gov.in अथवा backwardwelfareup.gov.in पर कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रतापगढ़ से सम्पर्क करें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)