सदर विधानसभा क्षेत्रवासियों के लिए सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की।
मनोज कुमार
संवादाता हजारीबाग।
शहर के ओकनी स्थित बड़ा शिव मंदिर एवं छोटा शिव मंदिर में भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने पूजा- अर्चना कर दर्शन किया। माथा टेककर समस्त सदर विधानसभा क्षेत्रवासियों के लिए सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की। मंदिर कमिटी के सदस्यों ने भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता को चुनरी पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया। उन्होंने मंदिर के कार्य एवं अनुष्ठान में हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिया। मौके पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र मेरा परिवार है। समस्त विधानसभा क्षेत्रवासियों के लिए सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना करती हूँ। मौके पर विशेष रूप से जयप्रकाश उर्फ जेपी, इंद्रदेव विश्वकर्मा पप्पू भैया अमित सिंह, इंद्रदेव विश्वकर्मा, पप्पू कुमार, ओमप्रकाश सिन्हा, दिलवंत वर्मा, सुनील कुमार वर्मा, आवी सिंह, अमित सिन्हा, मनीष कुमार, सत्यभामा एवं रानी शुक्ला आदि लोग उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



