google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पाइट से गिर कर राजगीर हुई मौत

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
कपसेठी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव मे आज सुबह मकान निर्माण में कार्य कर रहे राज मिस्त्री की ऊंचाई से गिर जाने के कारण मौत हो गई सूचना पर पहुंची कपसेठी पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बताया जाता है कि उक्त थाना क्षेत्र के बेलवा गांव निवासी बबलू चौहान पुत्र स्वर्गीय चेत नारायण चौहान राजमिस्त्री है।वही अपने पड़ोसी गांव जगदीशपुर में चंद्रभान गौड़ के यहां मकान बनाने का कार्य कर रहा था ऊंचाई पर पाइट के सहारे खड़ा होकर फार्मा लगा रहा था कि अचानक पैर फिसल गया और नीचे आकर गिर पड़ा साथ के लोग उसे एक निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया
मृतक दो भाई मैं बड़ा था एक भाई की डेढ़ साल पहले मौत हो चुकी है और 4 महीने पहले इसके पिता की भी मौत हुई थी यही मृतक बचा था यही इकलौता कमाने वाला था। मृतक एक लड़की तथा दो लड़को का पिता बताया जाता है लगातार हुई तीन मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है पत्नी सरिता चौहान का रो-रो कर बुरा हाल है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)