समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी
बड़ागांव थाना क्षेत्र के मौजा चकखरावन (खरगपुर) में कुछ काश्तकारों द्वारा विगत कई वर्षों से सिंचाई के लिए बनाई गई सरकारी नाली को अतिक्रमण कर पाट दिया गया था, थाना दिवस पर किसान जगदीश तिवारी द्वारा की गई शिकायत पर उपजिलाधिकारी पिंडरा प्रतिभा मिश्रा ने राजस्व टीम को नाली पर से अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था जिसके क्रम में सोमवार को राजस्व निरीक्षक अनेई अवधेश सोनकर एवं क्षेत्रीय लेखपाल उत्तम कुमार रवानी, ग्राम प्रधान एवं अगल बगल के कास्तकारों की उपस्थिति में नाली का सीमांकन कर उसे अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



