google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

निकाय चुवाव में पन्ना प्रमुख बनेंगे भाजपा की जीत का आधार : डॉ सैनी


नगर निकाय चुनाव के लेकर ली बैठक
बरवाला। स्थानीय किसान रेस्ट हाउस में भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ. पवन सैनी ने समीक्षा बैठक को संबोधित किया। मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा ने की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में नगरपालिका चुनाव की समक्षा की गई। कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक लेते हुए डॉ. सैनी ने कहा कि भाजपा का संगठन धरातल तक मजबूत है। भाजपा की बूथ इकाई पन्ना प्रमुख चुनाव में जीत का आधार है। उन्होंने कहा कि 2014 लोकसभा, विधानसभा में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने में पन्ना प्रमुख का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भी पन्ना प्रमुख पार्टी को प्रदेश में जीत दिलवाने में अहम रोल अदा करेंगे। डॉ. सैनी ने कहा पन्ना प्रमुख सामाजिक तौर पर सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को जनता के बीच ले जाकर जरूरतमंद को लाभ दिलाने का कार्य भी कर रहे हैं। डॉ. सैनी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कर्मठ व लग्नशील है। उन्होंने कहा कि भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान दिया जाता है। भाजपा में कोई छोटा-बड़ा नहीं है, सभी एक समान रूप से देखे जाते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है कि आज पार्टी तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश में मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार द्वारा जनता के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। डॉ. सैनी द्वारा कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह था।

यह रहे मौजूद
इस मौके पर नगर निकाय चुनाव प्रभारी आशा खेदड़, पूर्व विधायक वेद नारंग, सत्य रावल, अमन शर्मा, सीमा गैबीपुर, जितेन्द्र जोग, रणधीर सिंह, प्रवीन सैनी, रामफल बूरा, देव शर्मा, मनोज, सुरेश जाखड़, कृष्ण शर्मा, सुरेश गोयल आदि मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)