google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रियल टारगेट एन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोकन इंग्लिश प्लस पर्सनालिटी डेवलपमेंट कोर्स एंड करियर गाइडेंस क्लासेस का हुआ शुभारंभ

दैनिक समाज जागरण विवेक देशमुख

बिलासपुर। मंगल भवन के सामने बिलासपुर रोड मस्तूरी में रियल टारगेट ( एन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोकन इंग्लिश प्लस पर्सनालिटी डेवलपमेंट कोर्स एंड करियर गाइडेंस क्लासेस ) नाम के कोचिंग संस्था का मस्तूरी में रविवार को शुभारंभ किया गया जिसमें मुख्य अतिथि मस्तूरी ब्लॉक के वि.खं.शिक्षा अधिकारी अश्वनी भारद्वाज, सहायक वि.खं.शिक्षा अधिकारी रुद्रेश्वर एक्का, विधायक प्रतिनिधि संतोष मिश्रा,व्यापारी संघ अध्यक्ष कृष्ण कुमार निर्णेजक, भाजपा मस्तूरी मंडल अध्यक्ष विजय अंचल,श्रीमति मनोरमा प्रजापति,श्रीमति ममता कश्यप,माधुरी मधुकर,एवम नीरज पात्रे जैसे सहयोगियों के सहयोग से कोचिंग संस्थान के संचालक राबर्ट सोनी एवम् मुख्य संचालक श्रीमति बिंदू पात्रे के द्वारा किया गया,जिसमें सर्व प्रथम मुख्य अतिथि वि. खं. शिक्षा अधिकारी अश्वनी भारद्वाज के कर कमलों से नए संस्था के उदघाटन समारोह में रिबन काट कर का कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ तत्पश्चात संस्था में ज्ञान की देवी मां सरस्वती की दीप प्रज्ज्वलित कर आरती की गई साथ ही उसके पश्चात् अतिथियों का स्वागत संस्था द्वारा किया गया वही मुख्य अतिथि ने सभी उपस्थिति जनों को और संस्था के संचालक एवम मुख्य संचालक को बधाई देते हुए आने वाले भविष्य को ध्यान में रखकर बच्चों को हमेशा प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढने और कठिन परिश्रम कर के अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरणा भी दिए व संस्था के संचालक और मुख्य संचालक का मार्गदर्शन कर बच्चों को अच्छे शिक्षा देकर पढ़ने के लिए खुूब हद तक सराहे वही संस्था में उपस्थित सभी लोगों में उत्साह और उमंग जैसे स्नेह का माहौल बन गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)