रीवा। शहर में घर कोचिंग के लिए निकली 10वीं की छात्रा को अगवा किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। छात्रा के लापता हो जाने के बाद परिजनों ने देर पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने महज चंद घंटे के भीतर ना सिर्फ छात्रा को ढूंढ निकाला, बल्कि बहला फुसलाकर उसे अगवा करने वाले युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है।
*शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग का मामला-:*
पुलिस की शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया है, जिसमें आरोपी युवक एक बच्चे का पिता होने के बावजूद छात्रा को प्रेमजाल में फंसा कर उसे साथ ले जाने की फिराक में था। पुलिस की माने तो छात्रा को अगवा करने वाला आरोपी युवक कोई और नहीं बल्कि रिश्तेदार ही है, जिसका न सिर्फ छात्रा के घर पर आना जाना था बल्कि वह उससे फोन पर भी संपर्क रखता था।

*घर से कोचिंग के लिए निकली थी छात्रा-:*
मामले को लेकर सिटी कोतवाली थाना प्रभारी श्रृंगेश सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार की देर शाम थाना क्षेत्र से एक दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा घर से कोचिंग जाने के लिए निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने पहले तो उसकी काफी खोजबीन की और जब उसका कोई पता नहीं चला तो सूचना थाने में दी गई।परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छात्रा की तलाश में दो अलग-अलग टीमें गठित कर महज चंद घंटे के भीतर उसे न सिर्फ ढूंढा बल्कि छात्रा को अगवा करने वाले निपानिया निवासी शेरु खान नामक शख्स को भी गिरफ्तार किया है।
*आरोपी शादीशुदा और एक बच्चे का बाप-:*
बताया जा रहा है कि आरोपी शादीशुदा होने के साथ-साथ एक बच्चे का पिता भी है। इसके बावजूद भी आरोपी किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसे अपने साथ ले जाने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसके मंसूबों पर पानी फेरते हुए ना सिर्फ आरोपी के चंगुल से अगवा की गई छात्रा को ढूंढ निकाला बल्कि आरोपी को गिरफ्तार कर अब उससे पूछताछ की जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



