google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दिव्यांग बच्चों ने किया शैक्षिक एक्सपोज़र विजिट, रामनगर किले का किया भ्रमण

ब्यूरो चीफ सोनभद्र/ समाज जागरण

सोनभद्र। घोरावल और करमा विकास खंड के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष एक्सपोज़र विजिट कार्यक्रम शुरू हुआ। कुल 40 छात्र-छात्राओं से भरी बस को कम्पोजिट स्कूल खरुआंव के वरिष्ठ शिक्षक नन्द कुमार शुक्ल ने हरी झंडी दिखाकर वाराणसी के लिए रवाना किया। विज़िट के दौरान बच्चों ने वाराणसी के रामनगर स्थित ऐतिहासिक किले का भ्रमण किया, जहां उन्होंने प्राचीन गाड़ियों, राजघराने में उपयोग होने वाले परिधान, बग्घियाँ और विभिन्न संग्रहणीय वस्तुओं को नज़दीक से देखा। बच्चों ने इसके बाद रामनगर के शास्त्री पार्क में समय बिताया और विभिन्न आकर्षणों का आनंद लिया। यात्रा के दौरान बच्चे उत्साहित नज़र आए और नई जानकारियाँ सीखने के प्रति जिज्ञासु भी दिखे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)