google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

धान क्रय केंद्र का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिया सुधार के निर्देश

ब्यूरो चीफ सोनभद्र/ समाज जागरण

सोनभद्र। दुद्धी में मूल्य समर्थन योजना के तहत संचालित धान क्रय केंद्र का गुरुवार को दोपहर 3 बजे एसडीएम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र पर कई कमियां और अनियमितताएं पाई गईं, जिस पर उपजिलाधिकारी ने संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई और कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। एसडीएम ने धान क्रय की प्रक्रिया, तौल मशीन की स्थिति, किसानों की लंबित शिकायतें और दैनिक क्रय पंजी की गहन जांच की। निरीक्षण में पाया गया कि केंद्र पर व्यवस्था संतोषजनक नहीं थी। मशीन की खराबी को बार-बार बहाना बनाकर क्रय प्रक्रिया धीमी की जा रही थी, जिस पर एसडीएम ने क्रय संचालक को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान करने वाली लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। केंद्र पर मौजूद एसएमआई मार्केटिंग इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने बताया कि इस वर्ष केंद्र को 10 हजार कुंतल धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अब तक एक किसान से 12 कुंतल धान क्रय किया गया है। मूल्य समर्थन योजना के तहत कॉमन धान का समर्थन मूल्य 2369 रुपए प्रति कुंतल और ग्रेड-ए का मूल्य 2389 रुपए प्रति कुंतल निर्धारित है। एक क्रय केंद्र कर्मचारी ने एसडीएम को बताया कि उन्हें ऊपर से केवल 35 प्रतिशत हाइब्रिड धान खरीदने के निर्देश मिले हैं। इस पर एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों से इस व्यवस्था को स्पष्ट करने और हाइब्रिड धान की जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने मौके पर ही उन संबंधितों के खिलाफ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया, जिनकी तैनाती के बावजूद कार्य प्रगति नहीं दिख रही थी। दुद्धी धान क्रय केंद्र पर धान की खरीद 1 नवंबर से शुरू हुई है और इसकी अंतिम तिथि 28 फरवरी निर्धारित है। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि किसानों को समय पर सुविधा और पारदर्शी खरीद प्रक्रिया उपलब्ध कराना केंद्र की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में तत्काल सुधार नहीं हुआ तो जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)