दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) औरंगाबाद जिले के नबीनगर का रहने वाला एक बालक दिनांक 19.06.2025 को समय करीबन 23:20 बजे लावारिश स्थिति मे गुजरात के अंकलेश्वर रेलवे स्टेशन पर बरामद किया गया।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुजरात के अंकलेश्वर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर रेलवे पुलिस द्वारा लावारिस स्थिति मे देर रात्रि को अकेले घूमते देखकर उससे पूछ ताछ किया गया ।जिसपर उसने अपना नाम रितिक कुमार पांडे पुत्र प्रताप कुमार पांडे घर नवीनगर औरंगाबाद विहार बताया, उससे उसके पापा मम्मी का मोबाइल नंबर पूछने पर उसने नंबर नहीं पता पाया और ना ही किसी जानकार वाले का नंबर भी मालूम नही होना बताया।बच्चे की उम्र लगभग 9–10 साल की होगी।फिलहाल बच्चे को राजकीय रेलवे पुलिस अंकलेश्वर के पास अग्रिम कार्यवाई के लिए रखा गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



