अनिल कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण
डाला/ सोनभद्र। डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला चढ़ाई पर बकुल होटल के बगल में पुलिया के मिर्जापुर से शक्तिनगर शक्ति नगर बैढ़न जा रही कार को पिछे टक्कर मारकर डिवाइडर ढकाते हुए दुसरे साइड कार को पहुंचा दिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला चढ़ाई बंद खनिज बैरियर के पास मिर्जापुर से शक्तिनगर बैढ़न जा रही क्रेटा कार जा रही थी उसी दौरान पिछे से आकर चार सौ फीट का टीपर ने कार को टक्कर मारकर घसिश्ते हुए डिवाइडर पार कर पुलिया से पहले से रखी गई गिट्टी में घुस गया। जिसके उपरांत स्थानीय लोगों ने तत्काल कार में एक मे एक ही परिवार पति पत्नी और दो बच्चे को कार से सुरक्षित बाहर निकलवाया गया वहीं इस घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गया गलीमत रहा कार सवारों में कोई घायल नहीं हुआ। जहां सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 नम्बर पुलिस व डाला चौकी की पुलिस मौके पर पहुंचकर टीपर व टीपर चालक को डाला चौकी ले जाया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



