google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य के जयंती पर भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री रहे मौजूद

समाज जागरण, अनिल कुमार अग्रहरि

डाला/ सोनभद्र। हाथीनाला थाना क्षेत्र के बेलहत्थी ग्राम पंचायत के लिए ऐतिहासिक बन गया, जब चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य के जन्मोत्सव को पूरे हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। गांव को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।


इस भव्य आयोजन में समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके आगमन पर आयोजकों और ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में देश-विदेश से बड़ी संख्या में बौद्ध भिक्षु और श्रद्धालु पहुंचे, जहां पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना और प्रवचन का आयोजन किया गया। भिक्षुओं ने सम्राट अशोक के धम्म, अहिंसा और विश्व शांति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि सम्राट अशोक का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने समाज में समानता, भाईचारा और शांति बनाए रखने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने ऐसे आयोजनों को समाज को जोड़ने वाला बताया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भजन, प्रवचन और सामूहिक प्रार्थनाएं भी आयोजित की गईं, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक और प्रेरणादायक बना रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और युवाओं की भागीदारी ने इस आयोजन को और भी भव्य बना दिया। बेलहत्थी ग्राम में आयोजित यह आयोजन क्षेत्र में एक नई पहचान स्थापित कर रहा है, जो भविष्य में और भी बड़े स्तर पर मनाए जाने की संभावना को दर्शाता है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)