google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रामनवमी पर झारखंड सशस्त्र पुलिस-07 में रक्तदान शिविर आयोजित, 11 यूनिट रक्त संग्रह

पंकज कुमार पाठक, समाज जागरण

पदमा(हजारीबाग)। रामनवमी पर्व 2026 के अवसर पर झारखंड सशस्त्र पुलिस-07, पदमा, हजारीबाग के वाहिनी परिसर में गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के उपचार को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया।


समादेष्टा अविनाश कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में जैप-07 के पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस दौरान कुल 11 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।


शिविर के अवसर पर समादेष्टा अविनाश कुमार ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को हर तीन महीने में रक्तदान करना चाहिए, जिससे जरूरतमंदों की जान बचाई जा सके। उन्होंने विशेष रूप से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्हें जीवित रहने के लिए नियमित रक्त की आवश्यकता होती है, ऐसे में सुरक्षित रक्त की उपलब्धता अत्यंत महत्वपूर्ण है।


कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों की देखरेख में सभी आवश्यक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मानकों का पालन किया गया। अंत में समादेष्टा ने सभी से अपील की कि वे केवल विशेष अवसरों पर ही नहीं, बल्कि नियमित रूप से रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)